खेकड़ा (बागपत)।
नगर के जंगल में बसी मार्ग पर लोगों का आवागमन हर समय बना रहता है। मार्ग पर बसी तिराहे के समीप मुख्य लाइन का खंभा जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जो कभी भी गिरकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोग दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को आक्रोशित किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताकर अधिकारियों से जर्जर हाल बिजली के खंभे को जनहित को ध्यान में रखकर वहा से हटवाकर दूसरा खंभा लगवाने की मांग की। उन्होंने समस्या हल न करने पर बिजली घर पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान देवेंद्र, विकास, संदीप, धीरज, राजू, प्रवेश, कालू, सुनील, अंकित आदि रहे।