फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंडाहैडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा-डूंडाहैड़ा मार्ग जर्जर हाल में पहुंच चुका है। मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
खेकड़ा- डूंडाहैड़ा संपर्क मार्ग काफी दिनों से जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इस पर आए दिन दुपहिया वाहन सवार एवं पैदल चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर रविवार को डूंडाहैड़ा के ग्रामीणों ने गांव में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। अनेकों बार जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन मार्ग निर्माण नही कराया । उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही जर्जर हाल मार्ग का निर्माण नहीं कराया तो वह सड़कों पर उतर चक्का जाम करेंगे। धरना देने वालों में सचिन, लोकेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, राजीव, संदीप शर्मा, राहुल, दिनेश, बिटटू, विकास, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें