खेकड़ा (बागपत)।
तीन दिवसीय निशुल्क ताईक्वांडो शिविर में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। नगर स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय निशुल्क ताईक्वांडो शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक सोन यादव ने किया। ताईक्वांडो संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया शिविर बालिकाओं के लिए लगाया है। इसमें बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखा उन्हें आत्म रक्षा के लिए सक्षम बनाया जाएगा। ताकि छात्राएं आत्म रक्षक बन अपने आन को सुरक्षित महसूस कर सकती है। इसमें मनीष यादव, सोनू त्यागी, राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी सायमा, नीरज नैन, गौतम शर्मा, सीमा दुग्गल, निशि शर्मा आदि मौजूद रहे।