खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में पूर्णिमा पर्व पर ग्रंथ साहब के पाठ में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। बुधवार की सुबह महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में ग्रंथ साहब के पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रमों में नगर के साथ ही हरियाणा, दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। शाम के समय कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान सावन दास महाराज, फागुनदास, मिंटू, सहदेव, पप्पू, संजय, अंकित, शौकीन, आदित्य समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।