खेकड़ा(बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में स्थित मंदिर जर्जर हालत में होने के कारण कुछ ग्रामीण उसकी मरम्मत का कार्य करा रहे हैं। बुधवार को ग्रामीण सूरजमल मंदिर में पहुंचा और उसने कहा कि यह मन्दिर उसकी जमीन पर बना होने के कारण उसी का है। उसने तहसील के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार जसधीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें मंदिर की मरम्मत का कार्य करा रहे ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कई दशक पुराना है। मंदिर की जमीन दान दी थी। अब यह जमीन मंदिर की है। और मंदिर सर्व समाज का होता है। तहसीलदार ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक मंदिर की मरम्मत का काय नहीं कराया जाएगा। इसके बाद तहसीलदार लौट गए इस दौरान पुजारी रामकुमार गिरि, अरुण शर्मा, सुनील कुमार, दीपक, ओमपाल, विकास, बिटटू आदि रहे।