खेकड़ा (बागपत)।
राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में संग्रह अमीनों ने खेकड़ा तहसील में मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। साथ ही वेतन विसंगति को देर करने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
संघ के आह्वान पर खेकड़ा तहसील के राजस्व संग्रह अमीनों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा। इस कारण उन्हें ग्रेड के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। राजस्व संहिता के प्रावधान के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए और वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षक की जवाब देही के मानदंड बनाने चाहिए। ताकि वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए, उन्हें पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ भी दिया जाए। धरने में संघ के महामंत्री इंद्रपाल तिवारी, सुभाष कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।