फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में बाल-बाल बचा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 41, 42
विज्ञापन

बाघ के हमले में बचा ग्रामीण
दियोरिया क्षेत्र निकट गांव में शाम को हुई घटना
अमरिया क्षेत्र में भी दिखा बाघ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बाघ की चहलकदमी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। मंगलवार शाम दियोरिया क्षेत्र में खेत के निकट टहल रहे ग्रामीण पर बाघ ने हमला करने का प्रयास किया। उसने किसी तरह भाग कर जान बचाई। उधर, अमरिया क्षेत्र में भी बाघ की चहलकदमी देखी गई है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौरा बिदुंआ निवासी हीरालाल मंगलवार शाम को गन्ने के खेत के निकट चकरोड पर टहल रहे थे। इस बीच अचानक कुछ दूरी से एक बाघ ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। बाघ को देख हीरालाल शोर मचाते हुए भागे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ पुन: गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर गांव वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। क्षेत्र के गजरौला फार्म के निकट गेहूं के खेत में देवहा नदी किनारे बाघ देखा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पदचिह्न ट्रेस किए। वहीं इसी क्षेत्र के गांव मूलाखेड़ा में निवासी कढ़ेराम के गेहूं के खेत में बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें