खेकड़ा (बागपत)।
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी ने पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव की पत्नी एवं मां के साथ किए गए व्यवहार पर आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार को भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की बैठक मोहल्ला रामपुर स्थित प्रमोद कुमार गोस्वामी के आवास पर हुई। इसमें मौजूद लोगों ने कहा कि पाक ने भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को गलत ढंग से आरोप लगा वहां की जेल में बंद कर फांसी की सजा सुना रखी है। अब कुलभूषण जाधव से पाकिस्तान में उनसे मिलने पहुंची उनकी पत्नी एवं मां के साथ पाकिस्तान ने अमानवीय व्यवहार किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की। इसकी अध्यक्षता राजेश्वर त्यागी ने की। संचालन प्रमोद कुमार गोस्वामी ने किया। इसमें मोहित, भरत धामा, अमित धामा, बिट्टू, ओमपाल, विनोद धामा, कमल गोस्वामी, करण गोस्वामी आदि रहे।