खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार की रात्रि में करीब दस बजे डूंडाहैडा एवं खेकड़ा के बीच उच्च क्षमता की लाइन में फाल्ट आने से नगर को आपूर्ति करने वाले काठा मार्ग स्थित बिजली घर की आपूर्ति चली गई। इससे नगर की आपूर्ति ठप होे गई। इस कारण रात्रि भर नगर अंधेरे में डूबा रहा। सुबह करीब आठ बजे फाल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। आपूर्ति चालू होने के बाद परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।