फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में चल रह भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा वाचक जितेंद्र दास ने कहा राम ने रावण का वध किया और राम के हाथों मृत्यु की प्राप्ति होने पर रावण को भी मोक्ष प्राप्त हो गया। दुष्ट का विनाश कर राम का अयोध्या में राज्यभिषेक किया गया। वही मनुष्य अवतार के रूप में कृष्ण ने जन्म लिया। उन्होंने जन्म लेकर पृथ्वी पर आतंक मचाने वाली पुतना एवं संतकसुर का वध कर दुष्टा से मुक्ति दिलाई। असत्य क्षणिक भ्रम पैदा करता है। इसके जाल में फंसकर मनुष्य बुरे कर्मों में फंस जाता है। वह सत्य के मार्ग से हटकर असत्य के मार्ग पर चलना शुरू कर देता है, लेकिन राम और कृष्ण से मनुष्य को सीख लेनी चाहिए कि भगवान असत्य के मार्ग पर चलने वालों का सर्वनाश कर देता है। जो मनुष्य तन मन धन से गोवर्धन पूजा करते हैं। उन्हें निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान गजेंद्र कुमार शर्मा, शालू, मिथलेश, विनीता, राखी, मधु, नीरू, पूनम, सरिता, आदेश, श्रद्धा, योगेश, सचिन, ब्रिजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें