खेकड़ा (बागपत)।
खंड विकास कार्यालय में चल रहे ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आयोजक ग्राम प्रधानों का दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकांश प्रधान शिविर में नहंी पहुंचे। खंड विकास कार्यालय में सरकार द्वारा गांव में चलाई जा रही विकास कार्यों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए पंचायती राज विभाग ने चार दिवसीय ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू किया। इसमें ट्रेनर एनके पांडे तथा सूूरज पांडे प्रशिक्षण दे रहे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को एक दो ग्राम प्रधान ही शिविर में पहुंचे। प्रधानों के न आने के कारण केवल आयोजक ही मौजूद रहे। और कुर्सियां खाली रही। ट्रेनर ग्राम प्रधानों के आने का दिन भर इंतजार करते रहे।