पीलीभीत। स्वच्छता की अलख जगाने को गांधी जयंती पर भाजपा के प्रांतीय आह्वान पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शहर में प्रभारी मंत्री झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। पार्टी का कार्यक्रम होने बाद भी चंद भाजपाई ही इसमें जुट सके। शहर के अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा व पूरनपुर क्षेत्र में भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
गांधी स्टेडियम से हुई मैराथन दौड़ा के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की पहली जरूरत है। हमें तन और मन से सुंदर होने के साथ अपने समाज को भी साफ सुथरा बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके पश्चात उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। स्टेडियम से सुनगढ़ी थाना, छतरी चौराहा अशोक कॉलोनी, स्टेडियम रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने किया।
इस मौके पर शहर विधायक संजय गंगवार, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सत्यपाल गंगवार, मनोज मिश्रा, विपिन मिश्र, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, हर्षवर्धन पांडेय, प्रदीप नवरंग, इंजीनियर पंकज राजपूत, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्मसिह मार्छाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान सहित कई लोग थे।
पूरनपुर। स्वच्छता मैराथन दौड़ का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह ने झंडी दिखाकर किया। नगर की अशोक कालोनी से सरस्वती शिशु मंदिर तक हुई दौड़ में नगराध्यक्ष महेश मिश्रा, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, पीयूष आर्य, रवि यादव, त्रिभुवन शर्मा, आदित्य मोहन शर्मा, नीरज प्रधान, अनुराग मिश्रा, सौरभ पाल लकी आदि थे।
बिलसंडा। कस्बे में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। विधायक रामसरन वर्मा ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। दौड़ में स्कूली बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी प्रतिभाग किया।
बरखेड़ा। कस्बे केे पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई मैराथन दौड़ को विधायक किशनलाल राजपूत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने स्वच्छता से स्वस्थ भारत का जो सपना देखा है उसेे साकार करना हम सभी का कर्तव्य है। दौड़ में अमित गुप्ता, हरिओम राठौर, लक्ष्मीकांत भोजवाल, संजय गंगवार, कमलेश कुमार गंगवार आदि थे।
-------------