फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित गर्भवती सीमा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। स्वाइन फ्लू से पीड़ित बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नगर निवासी पवन यादव की गर्भवती पत्नी सीमा यादव की बुधवार रात मौत हो गई। सीमा 18 अगस्त से बरेली के अस्पताल में भर्ती थी। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर की अशोक कालोनी और मूलरूप से गांव घुंघचाई निवासी पवन यादव की पत्नी को पखवाड़ा भर पहले बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। नगर के अलावा पीलीभीत के दो प्राइवेट अस्पताल में दिखाने के बाद सीमा यादव को 18 अगस्त को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा छह माह के गर्भ से थी। बरेली में भर्ती के दौरान लखनऊ से कराई गई जांच में उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। शुरू में सीमा के स्वास्थ्य में लाभ हुआ, लेकिन चार दिन पहले से उसकी हालत लगातार खराब होती गई। बुधवार रात को सीमा की मौत हो गई। सीमा का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में सीमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें