फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 174 शिक्षकों ने किया दूसरे जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन

Fri, 23 May 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक तबादले को लेकर शासन से आदेश जारी हुआ है। इस पर अमल करने से पूर्व जिला स्तरीय समिति को 12 बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी हुए हैं। इसमें बच्चों और शिक्षकों के अनुपात के आधार पर तबादले की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गैर जनपद जाने के इच्छुक 174 शिक्षकों और जिले के अंदर तबादले के इच्छुक 171 शिक्षकों ने आवेदन किया था। विभाग की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों से सत्यापन प्रक्रिया कराई गई थी। इधर, शासन की ओर से पारस्परिक तबादले का आदेश जारी होने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है।
शासन के निर्देश पर शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी कर स्थानांतरण प्रक्रिया से पूर्व जनपद स्तरीय समिति से 11 बिंदुओं पर सत्यापन मांगा गया है। डीएम, सीडीओ के अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य और बीएसए की समिति 12 बिंदुओं पर सत्यापन करेंगी। इसमें छात्र और शिक्षक अनुपात के आधार पर तबादले पर अमल किया जाएगा। सत्यापन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक और शिक्षकों के विवरण को अपडेट किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति की रिपोर्ट के बाद शासन से तबादले को हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें