फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किए गए। महामंत्री पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए बाद में एक नामांकन वापस होने पर सत्य प्रकाश यादव का महामंत्री चुना जाना तय हो गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन नामांकन होने पर अब कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का चुनाव 18 मार्च को होगा। चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह कुशवाहा और अमित विसरिया ने बताया कि महामंत्री पद के लिए पूर्व में दाखिल दो नामांकनों के जांच में निरस्त होने के बाद शनिवार को महामंत्री का दोबारा नामांकन हुआ। इसमें दिवाकर शुक्ला और सत्य प्रकाश यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। बाद में दिवाकर शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे सत्य प्रकाश यादव का महामंत्री बनना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना सोमवार को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन जांच, वापसी के बाद वेद प्रकाश पांडेय को अध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश यादव को महामंत्री, सुनील सक्सेना को कोषाध्यक्ष, उमाशंकर सक्सेना को संयुक्त मंत्री प्रशासन, संजीव वर्मा को संयुक्त मंत्री प्रकाशन, मोहम्मद आरिफ को संयुक्त मंत्री पुस्तकालय घोषित किया गया। इसके अलावा पांच वरिष्ठ कार्यकारिणी और पांच कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें