फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में गन्ना अनलोडर गिरा, ऑपरेटर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल में वाहनों से गन्ना उठाकर पटला में डालने वाली क्रेन (अनलोडर) गिरने से भगदड़ मच गई। क्रेन गिरने से किसान की ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में ऑपरेटर दुर्योधन निषाद घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। चीनी मिल में ट्रकों, ट्रॉली से पहुंचने वाले गन्ना को क्रेन से उठाकर पटला में डाला जाता है। इस कार्य में तीन क्रेन लगाई है। रविवार को एक क्रेन पर ऑपरेटर दुर्योधन निषाद सवार होकर गन्ना को ट्रॉली से उठाकर पटला में डालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान क्रेन का कुंडा टूटने से क्रेन ट्रॉली के ऊपर गिर गई हादसे में ट्रैक्टर चालक और आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ी घटना होते बाल-बाल बच गई, लेकिन क्रेन ऑपरेट कर रहा दुर्योधन निषाद घायल हो गया। ट्रॉली के पास अगर किसानों की भीड़ होती तब बड़ा हादसा हो सकता था। किसान की ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर कई किसान और चीनी मिल के अफसर पहुंचे। घायल को चीफ इंजीनियर पीके श्रीवास्तव सीएचसी लेकर पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने बताया कि अनलोडर का हुक टूटने से हादसा हुआ। घटना के समय आसपास किसान नहीं थे। क्रेन ऑपरेटर के हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें