फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल कैंप में बनेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

Sun, 20 Jan 2019 06:25 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थय विभाग की ओर से 21 से 31 जनवरी तक ब्लॉक व तहसील क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गरीबों को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में 23 सितंबर को शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड अभी सिर्फ जिला और महिला अस्पताल में बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी स्वास्थय केंद्र पर गोल्डन कार्ड बनाने की व्यवस्था न होने के कारण लाभार्थियों को जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कहीं उनका सूची में नाम गायब रहता है तो कहीं उनको प्रधानमंत्री की चिट्ठी नहीं मिलती। ऐसी तमाम समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक व तहसील स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। जिला समन्वयक डॉ. अटल मणि शुक्ला ने बताया कि 21 जनवरी को न्यूरिया, 22 जनवरी को बीसलपुर, 23 जनवरी को बरखेड़ा, 24 जनवरी को पूरनपुर, 28 जनवरी को बिलसंडा, 29 को ललौरीखेड़ा, 30 जनवरी को न्यूरिया और 23 को दोबारा ललौरीखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाया जाएगा। लाभार्थी 30 रुपये शुल्क देकर जनसेवा केंद्र पर भी गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें