आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश व पूजा रहे प्रथम
बरखेड़ा की ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
पीलीभीत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बरखेड़ा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बरखेड़ा ब्लॉक के डीपीपी इंटर कॉलेज कैशोपुर में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेंद्र सिंह व खेलकूद प्रभारी नवनीत कनौजिया ने किया। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आकाश, यश, मोहम्मद, बालिका वर्ग में सपना, चमेली, सोनी, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सज्जाद, अफसार, अफजल, बालिका वर्ग में राजदा, बबली, कुसुमलता, 400 मीटर बालक वर्ग मोहम्मद असगर, मुजाहिद, अमानत, बालिका वर्ग में करिश्मा, शीलू, पूजा, 800 मीटर बालक वर्ग में आकाश, सतीश, फिरदौस, बालिका वर्ग में पूजा, करिश्मा, संतोष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, लंबी कूद में असगर, ऊंची कूद में जैनुल, गोला फेंक में शानू, भारोत्तोलन में शानू, कुश्ती में नाजिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग लंबी कूद में करिश्मा, चक्का फेंक में मिथलेश ने पहला स्थान पाया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक मनोज राठौर, प्रधानाचार्य रविंद्र राठौर, सुमित कुमार शर्मा, सर्वेंद्रनाथ शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, गुरमेज सिंह आदि मौजूद रहे।