खेकड़ा (बागपत)। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में गणेश महोत्सव के समापन पर नगर में बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के बीच श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकाली और भगवान गणेश की मूर्ति यमुना नदी में विसर्जित की।
अर्वाचीन इंटर कॉलेज में गणेश महोत्सव का रविवार को विधि पूर्वक समापन हो गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश की मूर्ति को गंगाजल एवं दूध, शहद आदि से स्नान करा पूूजा की। इसके बाद स्कूल से बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के बीच शोभायात्रा शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तांगा स्टैंड पर हुई। इसके पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा को मंत्रोच्चार के साथ बागपत में ले जाकर यमुना नदी में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, अखिलेश कौशिक, राजू पांचाल, टीना पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल आदि रहे।
इसके अलावा सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित एवं सोनू पंजाबी द्वारा भगवान गणेश को समर्पित भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को रविवार को शोभा यात्रा के बाद यमुना नदी में विसर्जित किया। इसमें प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, देवेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, जयबीर सिंह, हरिओम शर्मा, प्रिंस कौशिक, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सन्नी गुप्ता, मनी गुप्ता, मधुर अग्रवाल, कर्ण गोस्वामी आदि रहे। बालाजी मंदिर से भगवान गणेश की मूर्ति को पं. विपिन शास्त्री द्वारा बागपत यमुना नदी में बैंड बाजों के बीच विसर्जित कराया। इस दौरान अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेंद्र कुमार आदि रहे।