फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में सोना झटक लाया बेटा, पिता ने भी जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
18पीबीटीपी34आर, 36
विज्ञापन

निशानेबाजी में सोना झटक लाया बेटा, पिता ने भी जमाई धाक
क्रासर...
निशानेबाज पिता-पुत्र ने गाड़ा कामयाबी का झंडा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अलीगढ़ में 11 से 17 सितंबर तक आयोजित 41 वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिला निवासी अजय सिंह व उनके पुत्र दीपेंद्र भदौरिया ने एक बार फिर कामयाबी का झंडा गाड़ जिले का नाम रोशन किया है। दीपेंद्र भदौरिया ने डबल ट्रैप जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल व सिंगल ट्रैप में सिल्वर मेडल जीत यह कामयाबी हासिल की है। दीपेंद्र के पिता अजय सिंह भदौरिया ने भी डबल ट्रैप के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक झटक जिले का नाम रोशन किया है।
जिले की बीसलपुर तहसील के ग्राम दियोरिया कलां निवासी अजय सिंह खेती किसानी करते हैं। उन्हें निशानेबाजी का भी शौक है। उनके 19 वर्षीय बेटा भी निशानेबाजी में कई बार जिले का नाम रोशन कर चुका है। अलीगढ़ के छतरपुर स्थित शूटिंग रेंज पर 11 से 17 सितंबर तक हुई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले से पांच निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें अजय सिंह भदौरिया ने डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में 60 में 41 बर्ड (टारगेट प्लेट) किल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। मेरठ के अंकुर सिंह 43 बर्ड किल कर गोल्ड मेडल व 42 बर्ड किल कर बुलंद शहर के असगर अली सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

अजय सिंह के बेटे दीपेंद्र सिंह भदौरिया ने जूनियर वर्ग की डबल ट्रैप प्रतियोगिता में 60 बर्ड में से 41 बर्ड किल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बरेली के जावेद ने 40 बर्ड किल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा सिंगल ट्रैप प्रतियोगिता में दीपेंद्र ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मेरठ के विशान चौहान ने गोल्ड व बुलंदशहर से अरशद हुसैन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


पीलीभीत के तैय्यब अली ने भी झटका सोना
बरेली जिले के फरीदपुर थाना में तैनात कांस्टेबिल तैय्यब अली ने सर्विस वर्ग की ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। तैय्यब काफी पहले पीलीभीत में तैनात रह चुके हैं और पिछले कई सालों से वह पीलीभीत रायफल क्लब की तरफ से ही प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें