फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में दस करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपल खेल काम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
09 पीबीटीपी 33
विज्ञापन



मझोला में दस करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपल खेल काम्प्लेक्स
ग्राम पंचायत गिधौर में तीन एकड़ भूमि का हुआ प्रस्ताव
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
वीरेंद्र सिंह गिल
मझोला। अब क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए दर-दर भटकना नहीं होगा। मझोला में लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपल खेल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत गिधौर में तीन एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाकर लेखपाल के माध्यम से एसडीएम को भेजा गया है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी चमकने का मौका मिल सकेगा।
कस्बे की आबादी करीब 13 हजार है। इस कस्बे की कई खेल प्रतिभाएं अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए कि खिलाड़ियों का कस्बा कहे जाने वाले इस कस्बे में एक अदद स्टेडियम तक नहीं है। ऐसे में यहां के युवा मझोला चीनी मिल के खेल मैदान पर प्रेक्टिस करते आ रहे थे, लेकिन अब यहां भी अतिक्रमण हो चुका है। खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने कस्बे में स्टेडियम बनाने की आवाज भी उठाई, लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी आवाज को शोर समझकर भुला दिया।
विज्ञापन

00
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन
इधर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझते हुए अमर उजाला ने 25 जुलाई के अंक में मझोला में एक अदद स्टेडियम तक नहीं खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में ग्राम पंचायत की दस एकड़ भूमि पर स्टेडियम बनाने का सुझाव दिया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार को खेलो इंडिया खेलो के तहत स्टेडियम निर्माण को भूमि तलाश प्रस्ताव भिजाने के निर्देश दिए थे। इधर स्टेडियम के लिए भूमि को लेकर रविवार को गांव गिधौर में पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान भीम सिंह राठौर व लेखपाल नंद लाल की मौजूदगी में तीन एकड़ भूमि का चयन करते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। लेखपाल नंदलाल ने बताया कि अब यह प्रस्ताव एसडीएम को भेजा जाएगा।
00
सात से दस करोड़ तक आएगा खर्चा
इधर जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत ग्राम पंचायत की भूमि पर मल्टीपल खेल काम्प्लेक्स बनाया जाना है। इसको लेकर भूमि का प्रस्ताव भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि यदि मल्टीपल खेल काम्प्लेक्स बनाने की अनुमति मिलती है तो इसकी अनुमानित लागत दस करोड़ रुपये होगी, यदि मात्र एथलीट ट्रैक बनाने की अनुमति मिलती है तो इसके निर्माण में लगभग सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
00
09 पीबीटीपी 34
कस्बे के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इस बीच कई युवा प्रतिभाएं भी सामने आई, लेकिन संसाधन न होने के चलते वे खेलों से दूर हो गए। अमर उजाला द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद ही इसमें सफलता मिलती नजर आ रही है। उम्मीद है कि स्टेडियम की मांग जल्द पूरी हो सकेगी। - कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय कोच, पॉवर लिफ्टिंग
विज्ञापन

00
09 पीबीटीपी 35
वर्षों पुरानी स्टेडियम की मांग पूरी होती नजर आ रही है। यदि यहां स्टेडियम बनता है तो यहां कई ऐसे खिलाड़ी है जो देश के अलावा विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर सकते हैं। - त्रिभुवन कुमार, फुटबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें