फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर शनिवार को खेकड़ा नगर की शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विद्याभवन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। गोविंदा बने छात्र राहुल, मोनू, कपिल, टिंकू, सोनू, दीपक ने मटकी फोड़कर दर्शकों की वाही वाही लूटी। गोविंदा आला रे गीत पर छात्र छात्राओं ने नृत्य किया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया । आदित्य, अनन्या, पार्थ आयुष, माधवी, चिराग, राघव, पायल, वंशिका, कनिष्का, ईशा, रिद्विमा आदि ने गीत पर नृत्य कर समां बांध दिया। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन किया। सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा कोर्णाक विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देव कृष्णा पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल, अर्वाचीन स्कूल, भास्कर स्कूल, जेपी एकेडमी, क्षेत्र के बडागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी में भी बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें