फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक टकराकर पलटे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ओवर टेक करते समय दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। साथ ही इनमें सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब दो बजे जितेंद्र पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम बुढेड़ी जनपद सहारनपुर अपने हेल्पर राम कुमार के साथ अपने ट्रक में खारी बोरे भरकर कुंडली हरियाणा से लोनी जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर खेकड़ा टोल के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ ट्रक लेकर आ रहा सियाना बुलंदशहर निवासी ट्रक चालक मोहित एवं हेल्पर किरण के अनियंत्रित ट्रक की ओवर टेक करते समय आगे जा रहे ट्रक में टक्कर लगी। टक्कर लगने पर दोनों ट्रक पलट गए। इससे एक ट्रक में सवार चालक जितेंद्र, हेल्पर राम कुमार, दूसरे ट्रक में सवार चालक मोहित एवं हेल्पर किरण गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिकों ने क्रेन मंगवाकर ट्रकों को एक्सप्रेस वे से हटवाया। ट्रकों के पलटने के कारण कई घंटे तक मार्ग भी बाधित रहा। पुलिस के अनुसार दोनो टक मालिकों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें