फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खेकडा आएंगे बिहार के राज्यपाल . स्वागत की तैयारी पूरी . प्रशासन हुआ चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक बुधवार को खेकड़ा आएंगे। आयोजकों ने उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने भी उनकी जेड सुरक्षा के तहत व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।
पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षक नेता गजे सिंह धामा लम्बे समय से सतपाल मलिक के सहयोगी रहे हैं। बिहार के राज्यपाल सतपाल सिंह ने उनकी शिक्षण संस्था आदर्श जनता विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान करते हुए छह जून का समय दिया था। तभी से शिक्षक नेता के आवास पर उनके आगमन की तैयारी चल रही हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार महामहिम 11 बजे खेकड़ा पहुंचेंगे। करीब एक घंटा बाद वह बिहार भवन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मंगलवार को उनके स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल कर प्रोटोकोल के अनुसार व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि महामहिम की सुरक्षा जेड श्रेणी की है। ऐसे में आम जनता से दूरी बनाए रखना आवश्यक होता है। सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें