खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला मुंडाला में न्यू इंडिया इंश्योरेंस के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी हुई, इसमें किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को गोष्ठी में द न्यू इंडिया इंश्योरेंस के प्रशासनिक व जिला नोडल अधिकारी भीष्म सागर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसान भाइयों के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने किसानों को धान की खेती के बारे में जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत धान की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर बीमा राशि 1190 रुपये निर्धारित है। इसके अंतर्गत आंधी, बारिश, तूफान, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें महक सिंह, सुरेश धामा, सुभाष धामा, देवेंद्र त्यागी, महिपाल सिंह, सुरेंद्र धामा, राकेश, प्रमोद धामा आदि रहे।