खेकड़ा (बागपत)।
शक्ति सेवा दुर्गा पंखा समिति ने दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पंखा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली । नगर में दुर्गा अष्टमी पर बैंड बाजे के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा में भजन मंडली ने विभिन्न भजन व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें कृष्ण राधा, गणेश, शिव पार्वती एवं दुर्गा दरबार आदि की झांकी निकाली। इनमें मां दुर्गा की झांकी सराहनीय रही। मंडी गांधी गंज से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, पांडों की पुलिया, यादव चौक, भूमिया और रेलवे रोड से होते देर रात बाबा काले सिंह मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान राजू गुप्ता, तरुण गुप्ता, सुनील गुप्ता, अरुण सिंघल, मुकेश गुप्ता, विपिन शर्मा, भूपेश गुप्ता, पुनीत जैन, सुनील गुप्ता, अंशुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कुनाल सिंघल, मधुर अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। साथ ही दुर्गा अष्टमी पर्व पर नगर क्षेत्र के मन्दिरों में महिला और पुरुष भक्तों की मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर धर्म लाभ उठाया।
भक्तों ने कन्याओं को भोजन ग्रहण कराकर धर्म लाभ उठाया
खेकड़ा (बागपत)।
भक्तों ने अष्टमी पर कन्याओं को भोजन ग्रहण कराकर धर्म लाभ उठाया। दुर्गा अष्टमी पर रविवार को नगर में कन्याओं को भक्तों ने भोजन कराया। और उनकी पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। सुबह से दोपहर तक उक्त कार्यक्रम चलता रहा। भोजन खिला कर कन्याओं को दान दक्षिणा भी दी।