फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल लोगों को दिया भगवान शिव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी के सेवकों ने महाशिवरात्रि को लेकर नगर में प्रभात फेरी निकाली और लोगों को भगवान शिव का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित कार्यालय में ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के अनुयायी एकत्र हुए। वहां उन्होंने सर्वप्रथम महाशिवरात्रि पर नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी बहन बलबीर कौर के सानिध्य में निकाली। इसमें अनुयायी हाथों में धार्मिक झंडे लेकर भगवान शिव का गुणगान कर आगे बढ़े। प्रभात फेरी ने नगर के विभिन्न गली मोहल्लों का भ्रमण किया और वापस केंद्र में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में शामिल अनुयायी लोगों ने कहा कि भगवान विश्व की महिमा अपरंपार है और भगवान शिव अपने भक्तों का बेड़ा पार लगाते है। सभी को भगवान शिव की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना होगा। तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान केंद्र संचालक बहन बलबीर कौर, ईश्वर चंद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें