ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों के किराए में छह गुना बढ़ोतरी
डीएम ने पालिका प्रशासन को किराया बढ़ाने के दिए निर्देश
पीलीभीत। डीएम शीतल वर्मा के निर्देश के बाद नगर पालिका ने ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों का किराया बढ़ा दिया। पालिका प्रशासन के मुताबिक यह किराया वृद्धि एक जनवरी से प्रभावी होगी। इधर इन दुकानों का किराया बढ़ाने से व्यापारियों में रोष देखा गया।
शहर में ड्रमंडगंज ट्रस्ट की 251 व नगर पालिका परिषद की करीब 525 दुकानें हैं। ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की 19 वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम राधा चौहान ने किराया वृद्धि की थी। तबसे लेकर उक्त सभी दुकानें मामूली किराए पर चली आ रही थी। बताते हैं कि इसके चलते पालिका की आय भी बेहद कम होती जा रही है। नगर पालिका परिषद के नए बोर्ड के गठन के बाद नगर पालिका की आय बढ़ाने को लेकर तेजी से मंथन शुरू हो गया। इधर मंगलवार शाम गांधी सभागार में डीएम शीतल वर्मा व ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों के किराएदारों की बैठक हुई। जिसके बाद डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को ट्रस्ट की सभी दुकानों का किराया बढ़ाने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि अभी तक जिन दुकानों का किराया 150 रुपये था, उसको बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। जबकि 151 से 200 रुपये तक किराए वाली दुकानों के किराया 800 रुपये व 201 रुपये से ऊपर किराया वाली दुकानों का किराया अब 1200 रुपये किया गया है। जिन दुकानों के ऊपरी तल का उपयोग किया जा रहा है, उनके दुकानदारों से किराया व 200 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक मेें 106 व्यापारियों मौजूद रहे। यह किराया वृद्धि एक जनवरी से लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की 525 दुकानों का सर्वे के बाद किराया बढ़ाया जाएगा।
किराया बढ़ाने पर व्यापारियों में नाराजगी
ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों में खासा रोष देखा गया। बैठक में डीएम शीतल वर्मा द्वारा सर्किल रेट के अनुसार किराया बढ़ाने की बात कही गई। जिस पर व्यापारियों ने एतराज जताया। व्यापारी नेता अफरोज तिलानी का कहना था कि दुकानों की किराया वृद्धि को लेकर पूर्व में भी बैठकें हुई थी। इन दुकानों का किराया प्रत्येक तीन वर्ष बाद दस फीसदी बढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि डीएम ने इसके अनुसार किराया बेहद कम होने की बात कहते हुए किराया वृद्धि करने के निर्देश दे दिए। इधर व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने बताया कि किराया वृद्धि के संबंध में व्यापार भवन व्यापारियों की बैठक होगी। बैठक में इससे सभी को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
सचिव विनय, प्रदेश सचिव अंकुश बाल्मीकि, हरीश कुमार, शेर सिंह, सौरभ, रामचंद्र आदि शामिल रहे।