फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल जमा न करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिल जमा न करने पर हंगामा
विज्ञापन


खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर एवं अब्दुलपुर के ग्रामीणों ने बिजली का बिल जमा नहीं करने पर विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों से अविलंब बिल जमा कराने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर एवं अब्दुलपुर गांव मेमंडौला बिजली घर से बिजली आपूर्ति दी जाती है। उनके बिजली के बिलों की वसूली भी लोनी विद्युत निगम द्वारा की जाती है। लेकिन पिछले कुछ दिनो से लोनी विद्युत निगम ने दोनों गांवों के ग्रामीणों का बिजली का बिल जमा करने से इंकार कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्र होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे काफी समय से बिल जमा करते आ रहे हैं। मगर अब बिल जमा न होने के कारण उनके ऊपर बिजली के बिलों का भार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोनी के विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या दूर न हुई तो आंदोलन करेंगे। इस संबंध मे लोनी के विद्युत निगम के अवर अभियंता प्रशांत कुमार का कहना है कि सुभानपुर व अब्दुलपुर गांव बागपत जनपद में आते हैं। इसलिए अब इनके बिल वहीं पर जमा होंगे। उच्चाधिकारियो से उन्हे यह आदेश मिला है। इस दौरान ग्रामीण राहुल, नंदू, सतीश प्रजापति, मुकेश उपाध्याय, कृष्ण जाटव, किशन, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें