फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन के साथ बजाज चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
चीनी म‌िल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरखेड़ा। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के पेराई सत्र का हवन एवं पटला पूजन के साथ सोमवार को शुरू हुआ। एसडीएम बीसलपुर व मिल के अधिकारियों ने पटले में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चीनी मिल में रविवार से शुरू हुए रामचरित मानस पाठ का सोमवार को समापन हुआ। इसमें यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन सहित कई अफसरों ने मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद मिल के कांटे पर गन्ने से भरी पहली बैलगाड़ी लाने वाले कृषक ग्राम पुन्नापुर निवासी ओमप्रकाश गंगवार, ट्रैक्टर ट्राली लाने वाले ग्राम पतरसिया निवासी राजेंद्र पाल एवं गन्ना क्रय केंद्र पुन्नापुर पुरैना से ट्रैक्टर ट्राला लाने वाले चालक कमलेश कुमार को मिल अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने शॉल व मुरैठा भेंट करने के साथ ही नगद धनराशि से पुरस्कृत किया। एसडीएम बीसलपुर जेपी चौहान व सीओ प्रवीण मलिक के पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने मिल के अन्य अफसरों संग पटला पूजन किया। इस मौके पर जीएम इंजीनियरिंग सुखवंत सिंह, जीएम उत्पादन जीवी चतुर्वेदी, केन हेड ललित तोमर, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें