फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...कब मिलेगी तराई की 50 हजार आबादी को जर्जर सड़क के गड्ढों से मुक्ति

विज्ञापन
टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधोटांडा। तराई की 50 हजार से अधिक आबादी के लिए बाइफरकेशन होकर जाने वाला मुख्य मार्ग जी का जंजाल बना हुआ है। जिला मुख्यालय और तहसील जाने वाले इस जर्जर मार्ग की मरम्मत और निर्माण को शासन ने बजट स्वीकृत तो कर दिया, लेकिन अब तक सिंचाई विभाग की दो सब डिवीजनों ने कार्य शुरू नहीं कराया है। जिसके चलते राहगीर गहरे गड्ढों और पटी रेत में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और विधायक बाबूराम पासवान को पत्र भेजकर सिंचाई विभाग से तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तराई के नेपाल सीमा तक दर्जनों गांवों में बसी आबादी के लिए जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक जाने को आवागमन के लिए मात्र बाइफरकेशन होकर ही एक मुख्य मार्ग है। जिसमें 12 किलोमीटर तक जर्जर मार्ग के दोनों ओर जंगल पड़ता है। मार्ग को कई वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाया गया था। बताते हैं कि घटिया निर्माण कार्य होने से यह मार्ग महज साल भर में ही उखड़ गया। वर्तमान में यह मार्ग जर्जर होने के साथ इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। वहीं, सिंचाई विभाग ने हरदोई ब्रांच से सिल्ट सफाई कराई, तो ठेकेदार ने अधिकांश सिल्ट मार्ग पर ही डाल दी थी। इसके अलावा डगा गांव के लोग भी वेब घास को कुटाई के लिए मार्ग पर डाल देते हैं। जिसका नतीजा यह है कि मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार रेत एवं चिकनी घास होने के चलते फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

बजट मंजूर, शुरू नहीं हो सका कार्य
इस मार्ग की देखरेख हरदोई नहर के कलीनगर पुल से लेकर बाइफरकेशन तक हेड वर्क्स खंड और बाइफरकेशन से शारदा डैम तक शारदा सागर खंड के अधीन है। पिछले दिनों अमर उजाला ने तराई के लोगों की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया था तथा क्षेत्रवासी भी लंबे समय से जर्जर मार्ग बनाने की मांग करते रहे है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने बाइफरकेशन तक गड्ढा मुक्त योजना व बाइफरकेशन से डैम तक मार्ग को नए सिरे से बनाने को दोनों खंडों को बजट मंजूर कर दिया। कहा गया था कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है। तराई के गांव महाराजपुर की प्रधान आशा मिस्त्री, गभिया सहराई के शंकर राय समेत नगरिया आदि के प्रधानों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और विधायक बाबू राम पासवान को पत्र भेजकर तत्काल दोनों डिवीजनों से मार्ग का कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अभियंता
बजट तो मंजूर हो गया है, लेकिन इस समय नहरों की सिल्ट सफाई पहली प्राथमिकता है। सिल्ट सफाई के बाद मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
- रामेश्वरदयाल, अवर अभियंता, शारदा सागर खंड

तराई जाने वाले को गड्ढा मुक्त योजना से मंजूरी मिली है। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के चलते समय लग रहा है। शीघ्र कार्य इसी माह शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार चौधरी, इंचार्ज अवर अभियंता, हेडवर्क्स खंड

मंजूरी दिला दी, अब जल्द शुरू होगा कार्य
मैंने तराई के ग्रामीणों की प्रमुख समस्या को ध्यान में रखते हुए बाइफरकेशन से शारदा डैम तक नया मार्ग बनाने और कलीनगर से बाइफरकेशन तक गड्ढा मुक्त करने को मंजूरी दिला दी है। शीघ्र काम शुरू करने को दोनों खंडों के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए जा रहे है।
विज्ञापन

- बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें