फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गे के सप्तम रूपी कालरात्रि की मंदिरों में पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को भक्तों ने मां दुर्गे के सप्तम रूपी कालरात्रि की मंदिरों में पूजा की। दूसरी तरफ भक्त बृहस्पतिवार को अष्टमी पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। बाबा काले सिंह के प्राचीन देवी मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। साथ ही मां मंशा देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, रटौल मां वैष्णो मंदिर, मुबारिकपुर देवी मंदिर, शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान आदि में भक्तों की दिन भर पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें