फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहा स्कूल ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा को राज्यस्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया। लखनऊ में हुए एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक रमापति मिश्र ने प्रधानाध्यापक को स्मृति चिह्न व प्रशास्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अब यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 से सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं मेें स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता व स्वास्थ्यप्रद आदतों के विकास आदि के उद्देश्य से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरुआत की गई। वर्ष 2016-17 में प्राथमिक स्कूल बरहा, प्राथमिक स्कूल कैंच व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा का जिला स्तर पर चयन किया था। इसके बाद तीन विद्यालयों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने को आवेदन किया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा का चयन राज्यस्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में किया गया। इधर लखनऊ में मंगलवार को राज्य परियोजना कार्यालय के सभागार में हुए राज्यस्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार समारोह में राज्य परियोजना निदेशक रमापति मिश्र ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम व सहायक अध्यापक संतोष खरे को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश भर के 15 चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। अब यह सभी विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। समारोह में सीनियर कंसलटेंट डीवी शर्मा, अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा, वरिष्ठ सलाहकार निर्माण ओपी त्रिपाठी, स्टेश वॉश कंसलटेंट सरोजकांत त्रिपाठी समेत चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे। इधर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा के राज्यस्तर पर सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें