खेकड़ा (बागपत)। नगर में गणेश महोत्सव समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई।
बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में विधिविधान के साथ गणेश महोत्सव शुरू हुआ। गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों और भजन कीर्तन मंडलियों के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भगवान गणेश की जय जयकार करते चल रहे थे। भगवान गणेश की मूर्ति सीताराम मंदिर में स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मंदिर में भगवान गणेश को 1000 लड्डुओं का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मास्टर जयवीर सिंह, देवेश कौशिक, विपिन कुमार शर्मा, अनिता शर्मा, अंकुर शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, विनोद अग्रवाल, जयकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, सचिन गुप्ता, भूपेश गुप्ता, मनी गुप्ता, सन्नी गुप्ता, अंकुर गौड़, सपना, शालिनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।