फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटवाने को विधायकों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 12460 शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शहर विधायक संजय गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत व एडीएएम को सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि गत वर्ष दिसंबर माह में प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती का शासनादेश जारी किया गया था। जिसकी काउंसलिंग भी हो चुकी है। नियुक्तिपत्र बंटना शेष थे कि इस बीच शासन द्वारा 23 मार्च को भर्ती की समीक्षा के लिए अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई। विगत चार जुलाई को उच्च न्यायालय द्वारा समस्त प्रकार की रोक भी हटा दी गई है। कहा कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के एक लाख से अधिक पद रिक्त हो गए हैं। ज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटवाते हुए नियुक्ति पत्रों का वितरण कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मांग को लेकर 17 जुलाई से लखनऊ में अनिश्वितकालीन धरना चल रहा है। यदि भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक जल्द नहीं हटाई गई तो दो अगस्त से लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नितेश गंगवार, अभिषेक शर्मा, यज्ञदेव गंगवार, विकास, सोनम, यशिका शर्मा, अंकिता अग्रवाल, मोहम्मद बिलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें