अमरिया। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने ग्राम समाज की 1.70 एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। एसडीएम मयंक गोस्वामी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रधान को भूमि का कब्जा सौंपा गया।
मामला थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव का है। लंबे समय से ग्राम समाज की भूमि पर अमरजीत सिंह और धनवंत सिंह सहित कई लोगों का कब्जा बताया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत और न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन खाली कराई। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद