फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से 17 एकड़ गेहूं जलकर राख, घटना के बाद रात में आए विद्युत कर्मी और...

Thu, 06 Apr 2023 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया में ट्रांसफॉर्मर के चिंगारी से बुधवार को 17 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया था। सूचना के बाद भी विद्युत कर्मी नहीं पहुंचे, लेकिन रात में विद्युत कर्मी आए और ट्रांसफॉर्मर के खराब उपकरण बदलकर चले गए। 
विज्ञापन
17 एकड़ गेहूं जलकर हो गया था राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सकरिया में ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से बुधवार को किसानों का 17 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया था। इससे ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष पनप गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रात में ही विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर के खराब उपकरणों को बदल दिया। ग्रामीणों की आहट से पहले ही काम खत्म कर कर्मी चले गए। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में खराब उपकरणों को पड़ा देखा।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया  में बिजली ट्रांसफॉर्मर के चिंगारी से बुधवार की दोपहर किसानों की 17 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इसके पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आने पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश था। ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई तो काट दी गई थी, लेकिन बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंच थे। 

विद्युत कर्मी तड़के ही ठीक कर रहे ट्रांसफॉर्मर 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी हंगामा भी किया था। इस आक्रोश भय बिजली कर्मियों पर साफ देखा गया। आग शांत होने के बाद रात में ही बिजली कर्मी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों के जागने से पहले ही ट्रांसफॉर्मर के खराब फ्यूज सहित अन्य उपकरणों को आनन-फानन बदल दिया गया। इतना करने के बाद सभी कर्मी वहां से  गायब हो गए। 

विज्ञापन

सुबह जब ग्रामीण खेत गए तो देखा कि ट्रांसफॉर्मर के उपकरण नए लगे हुए थे। पास में ही खराब उपकरण बिखरे हुए पड़े थे। इसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर भी वायरल की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी घटना बिजली कर्मियों की लापरवाही से हुई है। पूर्व में सूचना पर उपकरणों को दुरुस्त कर लिया होता तो इतना नुकसान नहीं होता।

लापरवाह कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

लापरवाही से जलकर राख हुई गेहूं की फसल को लेकर किसानों ने एसडीएम को पत्र देकर लापरवाह बिजली कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की बात कही गई है। एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि गुरपेज सिंह के खेत में बिजली ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। 

करीब 10 दिन पूर्व ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग हो रही थी। जिसकी सूचना देवेंद्र सिंह ने बिजली विभाग को  दी थी। इसके बावजूद भी उसे ठीक नहीं किया गया। लापरवाही के चलते गुरपेज सिंह का दो एकड़, इंद्रजीत सिंह का एक एकड़, केवल सिंह का एक एकड़, हरदीप सिंह का ढाई एकड़ और जागीर सिंह का पांच एकड़ गेहूं जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें