फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गेहूं आढ़तियों पर ढाई लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने गेहूं खरीद में गड़बड़ी पाए जाने पर तीन आढ़तियों पर शुक्रवार को ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया है। मंडी सचिव बिजिन बालियान ने बताया कि डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को कस्बा मधवापुर स्थित शांति ट्रेडिंग कंपनी और जय अंबे ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा था। छापे के दौरान इन आढ़तों पर खरीदे गए गेहूं का कोई अभिलेख मौजूद नहीं था। इसके बाद डीएम ने गांव खरदहाई निवासी डालचंद्र को अवैध रूप से गेहूं की खरीद करते पकड़ा था। डीएम ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी को तीनों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम केे निर्देश पर मंडी की टीम ने शुक्रवार को तीनों आढ़तों की जांच की, इसमें तीनों आढ़ती दोषी पाए गए। एसडीएम ने शांति ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अशोक कुमार पर 1.64 लाख, जय अंबे ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रविंद्र कुमार पर 58 हजार और गांव खरदहाई निवासी डालचंद्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें