पीलीभीत। बाल सुरक्षा व बाल संरक्षण को लेकर रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें बाल अधिकार के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार आदि कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने कहा कि देशभर में बाल अधिकार के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार एक कानून के रूप में लागू किया गया है। कहा कि बच्चों को अधिकार उपलब्ध कराना सबका दायित्व है। बच्चों को मिले अधिकारों की पूरी रक्षा होनी चाहिए। इसके लिए वह चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद अवश्य लें। परवेज हनीफ ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा संचलित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दर्ज 226 मामलों में कानूनी सहायता दिलाई गई है। इसके साथ ही रोटरी क्लब के सहयोग से कई बच्चों के दिल के ऑपरेशन कराए गए। इसके अलावा आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने जल संरक्षण, सेवगर्ल चाइल्ड, देश गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राजधानी, पंजाबी, लोकगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। प्रतिभागी बच्चों को संस्था के उपाध्यक्ष शारिक परवेज और मंत्री डॉ. नाजिया ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य शहनाज हमीद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नूर मोहम्मद, हुमैरा, इफरा, ज्योति, नुसरत जहां, मुस्कान, सुधीर कुमार, शिवाली गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।