बीसलपुर। चीनी मिल प्रशासन ने 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे 19 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सूची शनिवार को मिल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। अब इन कर्मचारियों के स्थाई होने का रास्ता साफ हो गया है। किसान सहकारी चीनी मिल के 19 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से काम कर रहे हैं। इस बीच इन कर्मचारियों ने मिल अधिकारियों से कई बार मिलकर स्थाई कराने की मांग की। कोआपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन की मांग पर मिल के मौजूदा जीएम सुरेश चंद्रा ने शनिवार को इन 19 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सूची मिल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है, इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।