फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रही चीनी मिल खराबी से फिर बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धीमी गति से चल रही दि किसान सहकारी चीनी मिल खराबी को लेकर बृहस्पतिवार रात फिर दो घंटे बंद रही। मिल बंद होते ही गन्ने की तौल बंद कर दी गई। तौल बंद होने से गन्ने लदे वाहनों से असम हाईवे पर जाम लग गया। गन्ने तुलवाने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे गन्ना किसानों में रोष है। मानदेय भुगतान न होने के विरोध में बुुधवार को डेलीवेजेज कर्मचारियों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था। इसे लेकर चीनी मिल कुछ देर बंद रही थी। इसके बाद चली चीनी मिल क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई नहीं कर पा रही है। खराबी को लेकर बुधवार रात चीनी मिल करीब दो घंटे बंद रही थी। खराबी ठीक होने के बाद तौल चालू कर दी गई थी। बृहस्पतिवार रात को फिर चीनी में फिर खराबी आ गई, जिससे गन्ने की तौल दो घंटे बंद कर दी गई थी। तौल बंद होने का असल यह पड़ा कि शुक्रवार को भी गन्ने भरे वाहनों की लाइनें लगी रहीं, जिससे असम हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। भारी भीड़ को लेकर गन्ने तुलवाने को किसानों को 24 से 36 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। चीनी मिल में अक्सर खराबी आने और तौल बंद होने से किसान परेशान हैं। भाकियू नेता मंजीत सिंह और स्वराज सिंह का कहना है कि चीनी मिल की पेराई में शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा। सीसीओ एके भट्ट ने बताया कि खराबी की वजह से चीनी मिल चार दिनों से क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर पा रही है। खराबी को लेकर रात करीब दो घंटे बंद रही। खराबी दूर करवाकर चीनी मिल को चलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें