फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में वार्डों के चयन पर उठी उंगलियां

विज्ञापन
ज्ञापन देते पालिका सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पालिका सदस्यों ने वार्ड प्रतिस्पर्धा को बताया पूर्वनियोजित
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रतिस्पर्धा निरस्त कर पुन: कराने की मांग

पीलीभीत। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत चयनित हुए वार्डों को पूर्व नियोजित तरीके से चयन करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर पालिका सदस्यों ने प्रभारी मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा को ज्ञापन सौंपा और प्रतिस्पर्धा को निरस्त कर निष्पक्ष तरीके से पुन: प्रतिस्पर्धा कराने की मांग की।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 से पूर्व शासन द्वारा जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कराई गई। इसको लेकर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी गोविंद शुक्ला द्वारा वार्डों का मूल्यांकन किया गया। रविवार को गांधी सभागार में परिणाम की घोषणा करते हुए वार्ड तीन, 18 व 26 को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान दिया गया। इधर वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत चयनित हुए वार्डों को लेकर पालिका के कुछ सदस्यों ने सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पूर्व नियोजित तरीके से वार्डों का चयन करने का आरोप लगाया है। इन सदस्यों का कहना था कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के लिए सभी 27 वार्डों का निरीक्षण करना था, लेकिन केवल वार्ड तीन, 18 व 26 जोकि एक दूसरे से जुड़े हैं, इन्हीं वार्ड सदस्यों को सूचना दी गई और नोडल अधिकारी को उन्हीं पूर्व नियोजित वार्डों में ले जाया गया। आरोप लगाया कि इसको लेकर किसी अन्य वार्ड सदस्य को न तो सूचित किया गया और न ही नोडल अधिकारी को किसी अन्य वार्ड में ले जाया गया। प्रतिस्पर्धा के नाम पर महज औपचारिकता निभाते हुए तीन वार्डों का चयन कर लिया गया। सदस्यों ने प्रभारी मंत्री से वार्ड प्रतिस्पर्धा को निरस्त कर पुन: निष्पक्ष तरीके से प्रतिस्पर्धा कराने की मांग की। पालिका सदस्यों ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह व निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) को भी ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव सक्सेना, जगन्नाथ प्यारे, सुधारानी रावत, शरीफ अहमद, सलमा अनवर, सुनीता सिंह, मोहन स्वरूप आदि सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार ही स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा नियमानुसार संपन्न कराई गई है। इसका मूल्यांकन भी शासन स्तर से ही किया गया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार है।
- निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें