फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ देख महिला बेहोश, साइकिल सवार छात्रा के भी छूटे पसीने

Mon, 24 Dec 2018 06:03 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो गजरौला (पीलीभीत)।
विज्ञापन
सड़क पर चहलकदमी करता बाघ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माला रेंज के अंतर्गत जंगल मार्ग और वैवाह फार्म के निकट फैली दहशत
विज्ञापन

गजरौला (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी के नजदीक घूम रहे बाघों की जंगल मार्गों पर चहलकदमी बढ़ गई है। सोमवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली गजरौला के माला कॉलोनी निवासी साइकिल सवार छात्रा दहशत के चलते उस समय जमीन पर गिर गई जब शावकों संग बाघिन उसके निकट पहुंच गई। शोर-शराबे पर आसपास खेतों में काम करने वाले मजदूर आ गए। जिसपर बाघिन आगे निकल गई। एक अन्य घटना में बेटे के साथ साइकिल से जंगल मार्ग से गुजर रही महिला सड़क किनारे बाघ देख बेहोश हो गई। राहगीरों की मदद से मां-बेटे को सुरक्षित बचाया जा सका।
माला कॉलोनी गांव निवासी दीपक पोद्दार की पुत्री अनामिका पोद्दार कक्षा 11 की छात्रा है। सोमवार सुबह वह गांव की एक अन्य छात्रा मीरा मंडल के साथ अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर गजरौला कलां स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज जा रही थी। वैवाह फार्म के निकट पहुंचते ही शावकों संग खेत की ओर से सड़क पर आई बाघिन देख दोनों के होश उड़ गए। दहशत के चलते सहमी छात्राओं ने साइकिल मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाघिन को आगे आता देख दहशत के चलते अनामिका साइकिल समेत मार्ग पर गिर गई। साथी छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद किसान और मजदूर आ गए। हल्ला होने पर बाघिन निकल गई। जिसके बाद छात्रा को वापस घर भेज दिया गया। वहीं, ग्रामीणों को सूचना पर माला रेंज के वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उधर, माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी राजीव अपनी मां ओमवती के साथ माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग से रिछौला रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मां-बेटे साइकिल पर सवार थे। माला रेंज के जंगल मार्ग पर पहुंचते ही उनकी नजर मार्ग के किनारे चहलकदमी कर रहे बाघ पर पड़ी तो पसीने छूट गए। हिम्मत जुटाकर राजीव आगे बढ़ा, साइकिल पर बैठी उसकी मां बेहोश हो गई। इसपर मार्ग से गुजर रहे अन्य राहगीरों की मदद से महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैवाह फार्म के निकट साइकिल सवार छात्राओं के सामने बाघिन के आने की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्रीय टीम को मौके पर भेजा गया। वहां पर पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके हैं। छात्राओं से बातचीत कर जानकारी की जा रही है। महिला के बेहोश होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
- डीके श्रीवास्तव, रेंजर, माला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें