फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में नहीं रुक रही बाघ की चहलकदमी

Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)।
विज्ञापन
tiger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब निसावा निसैया गांव की सीमा में मिले पगचिह्न, किए ट्रेस
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाघ की चहलकदमी नहीं रुक रही है। बुधवार रात खेतों की ओर घूम रहा बाघ निसावा निसैया गांव की सीमा में पहुंच गया। गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने फसल में बने बाघ के पगचिह्न देखे तो उसके पसीने छूट गए। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर अमरिया तहसील प्रवास किए बाघ के कुनबे की खेतों की ओर चहलकदमी जारी है। रोकथाम के नाम पर वन विभाग सिर्फ ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। बुधवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ क्षेत्र के निसावां निसैया गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां गुरुवार सुबह गांव निवासी किसान मोहम्मद नईम फसल की देखरेख करने के लिए खेत पर पहुंचा। खेत में अंदर घुसते ही नजर बाघ के पगचिह्न पर पड़ी तो उसके पसीने छूट गए। डर से सहमा किसान गांव की ओर वापस लौट आया। बाघ होने की आशंका जताते हुए गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को खेत की ओर न जाने की अपील की गई। वहीं सूचना के बाद वन दरोगा अवनेश गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा अवनेश गंगवार ने बताया कि पड़ोस के गांव में बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। पड़ोसी गांव की सीमा में भी बाघ के पगचिह्न मिले हैं। जिसके चलते उसके अप्सरा नदी की ओर जाने की स्थिति सामने आ रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें