फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन ने बच्चे को टक्कर मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्कूली वैन ने नगर के मोहल्ला शेखपुरा में मार्ग पर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। परिजनों ने बच्चे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ले के लोगों ने वैन चालक और घायल बच्चे के परिजनों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी इरफान का सात वर्षीय पुत्र समद मार्ग पर खेल रहा था। मार्ग पर खेलते समय वह वहां से गुजर रही एक स्कूली वैन की चपेट में आ गया। स्कूली वैन से बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और वह गंभीर घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। वैन चालक भी बच्चे के पास पहुंच गया और लोगों ने दौड़कर बच्चे को मार्ग से उठाकर स्कूली वैन में डालकर उपचार के लिए खेकड़ा नगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल बच्चे के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने बच्चे को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया। वैन चालक ने बच्चे के उपचार का खर्च उठाने की बात कही। इसके चलते मोहल्ले के लोगों ने वैन चालक और घायल बच्चे के परिजनों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें