फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व जंगल में अब ट्रैक्टर से होगी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
31 पीबीटीपी 34
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व जंगल में अब ट्रैक्टर से होगी गश्त
बारिश से जंगल के कच्चे मार्ग कीचड़ में हो गए तब्दील

अमर उजाला ब्यूरों
पीलीभीत। मानसून आने से बरसात का सिलसिला शुरु हो गया है। घंटों हुई बारिश के बाद टाइगर रिजर्व जंगल के कच्चे रास्ते इस लायक नहीं रह गए हैं कि उन पर पैदल अथवा बाइक से गश्त की जा सके। बरसात के बाद कच्चे मार्ग पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अब सभी रेंजों में ट्रैक्टर से गश्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में जंगल की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर अधिकारी भी काफी संजीदा दिखाई दे रहे हैं। बारिश में जंगल के कच्चे रास्ते कीचड़ व जलभराव के चलते इस लायक नहीं रह जाते हैं कि उस पर पैदल अथवा बाइक से गश्त की जा सके। चौपहिया वाहन (कार/जीप) भी इन मार्गों पर नहीं गुजर पातीं। फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन ने पिछले दिनों वनकर्मियों को कड़े दिशा निर्देश भी इस संबंध में दिए। जंगल की सुरक्षा में वनकर्मी कोई कोताही न बरते, इसलिए अधिकारी खुद भी जंगल में गश्त करेंगे। फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन ने बताया कि बरसात होने के कारण जंगल गश्त में कुछ समस्याएं आने लगी हैं। जिसको लेकर रेंज अफसरों को अब ट्रैक्टर की सहायता से गश्त करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों में ट्रैक्टर की व्यवस्था है। ये ट्रैक्टर जंगल के भीतर गश्त के उद्देश्य से मोडिफाई कराए गए हैं। गश्त के दौरान ट्रैक्टर चालक अथवा उस पर बैठे वनकर्मियों पर कोई वन्यजीव हमला न कर दे इसको ध्यान में रखते हुए उसके ऊपरी हिस्से को लोहे के जाल से कवर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें