खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार की शाम करीब छह बजे मौसम मे अचानक आये बदलाव से आसमान मे घनघोर घटा छा गयी। हल्की बूंदा बांदी का दौर शुरू हो गया। करीब आधा घंटे तक मध्यम स्तर की बारिश नगर क्षेत्र में हुई। इससे खेतों में खड़ी धान, गन्ना, चारे आदि की फसल लहलहा उठी। किसानों के चेहरे बारिश होने पर खिल गये। किसान हरेंद्र सिंह, ओंकार धामा, प्रमोद धामा, देशपाल धामा आदि ने कहा बारिश फसल के लिए सोना साबित होगी। साथ ही बारिश होने से मार्गों पर व्याप्त जलभराव, कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।