फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन को प्रापर्टी डीलरो के हवाले करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर एक बजे खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में खेकड़ा के करीब बीस वार्डों के सभासदों की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने कहा रामलीला मैदान स्थित जमीन नगर पालिका खेकड़ा की है। वह इस जमीन को साठ गांठ कर प्रॉपर्टी डीलरों के हवाले करना चाहते हैं। सभासदों ने कहा कि इस जमीन के मामले में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सभासदों ने एकजुट होकर पूर्व में हुई बोर्ड की बैठक में जमीन देने के प्रस्ताव को नकार दिया था। सभासद सुधीर धामा समेत सभी सभासदों ने कहा जमीन के मामले में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान की कराई चारदीवारी को लेकर भी ठेकेदारों पर चाहरदीवारी के निर्माण मे मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने का आरोप लगाया। इसमें सभासद सुधीर धामा, राकेश धामा, पिंकी देवी, तारा देवी, कविता देवी, राजेंद्र यादव, महक सिंह, संदीप, रमेश, नजीर अहमद आदि रहे। पालिका चेयरमैन संगीता धामा के प्रतिनिधि अंकुर धामा ने कहा कि जल्द ही बोर्ड की एक बैठक कराई जाएगी और उक्त समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें