फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यो मे तेजी लाएं- एडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में एडीओ कृषि ने क्षेत्र के सभी ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर गांवों में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर स्थित खंड विकास कार्यालय में एडीओ कृषि शीशपाल सिंह ने क्षेत्र के सभी ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से गांवों में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने गांवों में मनरेगा के तहत कराए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में कराए विकास कार्यों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में सरकारी नालियों, चकरोड एवं तालाबों पर कब्जे न होने दें। यदि कोई कब्जा करता है तो उसकी सूची तैयार कर अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि कब्जाधारक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान हरिओम त्यागी, कृष्णकुमार तोमर, सुनील बंसल, बुद्ध प्रकाश सैनी, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार आदि ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें