फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल न होने पर सभासदों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में सभासदों ने बैठक कर जन समस्याओं का निदान न होने पर इस्तीफा देने की बात कही। सभासदों के आक्रोश की सूचना मिलने ही पालिका पहुंचे एसडीएम ने सभासदों को समझा बुझाकर शांत किया और एक माह में समस्याओं कानिस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय परिसर में शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों के सभासदों की बैठक हुई। इसमें आक्रोशित सभासदों ने नगर की जन समस्याओं के निदान को लेकर हंगामा किया। सभासदों ने कहा कि खेकड़ा नगर में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसके चलते वार्डों के लोग उनसे सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हैं, लेकिन सफाई कर्मी वार्डों में सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही अधिकांश स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं, इस कारण रात्रि में मार्गों पर अंधेरा रहता है। सभासदों ने कहा वह कई बार पालिका ईओ से समस्याओं के निदान की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निदान नहीं किया। इस कारण वह अपने सभासद के पद से इस्तीफे देने के लिए नगर पालिका में आए हैं। सभासदों के हंगामे की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार नगर पालिका में पहुंचे और आक्रोशित सभासदों को समझा बुझा कर शांत किया। इस दौरान पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, नीरज शर्मा, सभासद शकील, अनिल कुमार, सुधीर धामा, राजेंद्र यादव, महक सिंह, राकेश कुमार, राजबीर सिंह, बबीता, कविता प्रजापति, पिंकी प्रजापति, रमजानी, नवाब आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें